फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संयम के हरिद्वार से लौटने और साथियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में मिला था संयम का शव
विज्ञापन

- बड़े भाई संचित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, तीन टीमें जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली निवासी संयम तोमर की हत्या की जांच में जुटी पुलिस की टीमों ने उसके हरिद्वार जाने की पुष्टि कर दी, लेकिन हरिद्वार से वापस लौटने के बारे में पता नहीं चल पाया। पुलिस की तीनों टीमें संयम तोमर के हरिद्वार से वापस लौटने और उसके साथ हरिद्वार जाने वालों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने कॉलेज और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
शहर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में डेयरी विभाग के पास कूड़ा डालने के लिए बनाए गए गड्ढे में बृहस्पतिवार की सुबह संयम तोमर निवासी बावली का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले। वहां आए पुलिसकर्मियों ने उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। वहां आए विनोद राणा ने बताया कि संयम तोमर उनके साले का बेटा है। संयम के परदादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं और तहेरी बहन दीविका जयपुर में एसडीएम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयम के भाई संचित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि संयम दोस्तों के साथ हरिद्वार गया था, लेकिन वापस आने का पता नहीं चला। इसके बाद एसपी सूरज कुमार राय ने तीन टीमों को घटना की जांच में लगाया। इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि जांच में संयम के हरिद्वार जाने की पुष्टि हो गई है, लेकिन वापस आने और साथियों का पता लगाया जा रहा है। इसमें कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें