फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांटेड आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पिछले वर्ष दिसंबर में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। एसीपी उमेश यादव ने बताया कि पुलिस की टीम ने पिछले साल गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था और छह तस्करों को पकड़ा था। इसके बाद इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से फरार चल रहे कोलकाता निवासी चंदन साव को सोमवार को सीएनजी पंप के पास से दबोच लिया गया। इस गिरफ्तारी पर सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें