नोएडा। शहर के सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि 25 सितंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो सेंटर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्यमियों संग संवाद करेंगे। इसी संवाद में उद्यमियों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकारी कमेटी के सदस्यों से ऑनलाइन पंजीकरण करने की अपील की। इसकी प्रक्रिया के बारे में बताया भी। इस मौके पर एसोसिएशन के सुधीर श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।