फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 4010 घरों पर लगे पीएम सूर्य घर के सोलर पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भारत सरकार की ''''पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना'''' जिले में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस योजना के तहत अब तक 4,010 घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जा चुके हैं। यह पहल परिवारों को बिजली के खर्च में राहत देने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक है।
विज्ञापन




प्रभारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि जिले में कुल 5,822 आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 5,783 आवेदन आवासीय श्रेणी के हैं। नागरिकों में योजना के प्रति उत्साह बढ़ा है। अब तक 5,368 मामलों में सोलर प्लांट लगाने के लिए वेंडर का चयन किया जा चुका है। स्थापित किए गए 3,861 प्रणालियों का निरीक्षण पूरा हो चुका है। इनमें से 3,621 प्रणालियों को पूर्ण स्वीकृति मिली है। ये आंकड़े जिले में सौर ऊर्जा अपनाने की बढ़ती भागीदारी दर्शाते हैं। योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें