-खो-खो में अंडर-17 बालक वर्ग व अंडर-14 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर के नाम रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ कैंट में आयोजित आगरा संभाग की तीन दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने खो-खो, बास्केटबॉल व रस्सीकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
खो-खो में अंडर-17 बालक वर्ग व अंडर-14 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर, नोएडा ने प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइन मेरठ और अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नोएडा सेक्टर-24 के नाम रहा।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एएफएस आगरा ने प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग व अंडर-14 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ कैंट के नाम रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एएफएस आगरा ने प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों व टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह की विशेष भूमिका रही।