फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Airport Inauguration: उद्घाटन से एक दिन पहले पीएम मोदी ने साझा की एयरपोर्ट की तस्वीरें, लिखी यह बात

Fri, 27 Mar 2026 03:12 PM IST
Akash Dubey आईएएनएस, ग्रेटर नोएडा

सार

धानमंत्री मोदी ने जेवर स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की तस्वीरें साझा कीं। यह हवाई अड्डा शनिवार को उद्घाटन के लिए तैयार है। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
पीएम कल करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में इस परियोजना के महत्वपूर्ण बताया। यह नया हवाई अड्डा शनिवार को उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'एनसीआर की कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा, जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन कल होगा।' उत्तर प्रदेश की यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब परिचालन शुरू करने को तैयार है। इसके उद्घाटन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर आएंगे। कार्यकर्ता भीड़ को सुबह-सुबह जुटाने में लग गए हैं। हालांकि देर रात में ही लोगों का वहां पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। जिससे पीएम के पहुंचने से पहले जनसभा स्थल खचाखच भर जाए। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद सीएम के आने की संभावना है। इस संबंध में अभी कार्यक्रम नहीं आया है। बताया जा रहा है कि सीएम पहले तैयारियों का जायजा लेंगे और अफसरों व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

 




20 दिन पहले से शुरू हो जाएगी टिकट बुकिंग
पहली उड़ान कब होगी और किस शहर के लिए होगी, इसका निर्धारण उद्घाटन समारोह के बाद किया जाएगा। तिथि निर्धारित होते ही 15 से 20 दिन पहले टिकटों की बुकिंग और बिक्री शुरू कर दी जाएगी। अप्रैल के मध्य में कॉमर्शियल फ्लाइटों की बुकिंग शुरू जाएगी।

विदेशी उड़ान के लिए चल रही बातचीत
एनआईए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी विमानन कंपनियों से लगातार संपर्क कर रही है। एअर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस की कॉमर्शियल फ्लाइट समेत अन्य देशों की फ्लाइट्स से यात्री विदेश यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें