ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाले बॉक्सरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि देश के एथलीटों ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल 2025 में एक असाधारण व रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। नौ स्वर्ण पदकों सहित अभूतपूर्व 20 पदक जीते। यह हमारे मुक्केबाजों के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है। उन्होंने आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 14 से 20 नवंबर तक विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। स्वर्ण पदक विजेता नौ खिलाड़ियों ने ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया।