फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर में शनिवार को पुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस को मोहबिलपुर से दयौरार गांव मार्ग पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद की है। कुल 5 अलग अलग ब्रांड के पटाखे सीज किए गए। आरोपी की पहचान पुष्पेंद्र निवासी, दयौरार जेवर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिना किसी लाइसेंस के अवैध तौर पर पटाखों का भंडारण कर बिक्री कर रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें