यमुना सिटी (संवाद)। स्थित गलगोटियास यूनिवर्सिटी में रोटारैक्ट क्लब की इंस्टॉलेशन एंड पिनिंग सेरेमनी आयोजित हुई। अभिनेता सोनू सूद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में क्लब की वर्ष 2026-27 की नई टीम ने जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान शपथ ग्रहण, चेंज ऑफ गार्ड, कॉलरिंग सेरेमनी और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पूरी की गई। सोनू सूद ने छात्रों के साथ फायरसाइड चैट में हिस्सा लिया और सामुदायिक सेवा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए छात्रों से आसपास की जरूरतों को समझकर समाज के लिए योगदान देने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने आईओएस डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित ऐप फेयर 2026 का दौरा किया और छात्रों के बनाए एप्लिकेशन की जानकारी ली।