फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाली देने का विरोध करने पर प्लंबर की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- चांदनी महल एरिया की घटना, मृतक के बेटे और भांजे को भी डंडों से पीटा
विज्ञापन

-एक आरोपी जेल भेजा, आरोपियों ने परिचित से रुपये मांगने पर की गाली-गलौज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में महज गाली देने का विरोध करने पर चार भाइयों ने एक प्लंबर मोहम्मद मंसूर (47) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं प्लंबर के बेटा फाहद और भांजा इमरान खान पर भी वार किए, जिससे दोनों जख्मी हो गए। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, मारपीट का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद (38) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हमले में शामिल बाकी आरोपी फहीम, शमीम और जावेद की पुलिस तलाश कर रही है। मृतक मंसूर परिवार के साथ गली मदरसे वाली, जामा मस्जिद इलाके में रहता था। पिछले काफी समय से वह दिल का मरीज था। उसने एक जानकार को कुछ पैसे उधार दिए हुए थे। उधार लेने वाले के जानकार शाहिद को जब यह पता चला कि मंसूर रुपये वापस लेने के लिए परेशान कर रहा है तो शाहिद गाली-गलौज करने लगा। इस बात पर मंसूर बेटे फाहद और भांजे इमरान खान के साथ कलां महल, पटौदी हाउस में शाहिद के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कहासुनी के बाद शाहिद और उसके भाइयों शमीम, फहीम और जावेद ने डंडा उठाकर मंसूर, इमरान व फाहद पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान मंसूर वहीं बेहोश होकर गिर गया जबकि फाहद और इमरान जख्मी हो गए। स्थानीय लोग तीनों को एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां मंसूर को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर चश्मदीदों के बयान लिये जा रहे हैं। अन्य आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें