ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ के साथ चाय पर चर्चा की। साथ ही पांच बीएलओ को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि इन बीएलओ ने 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया है। इनमें दादरी विधानसभा क्षेत्रके अनिल कुमार व रामकिशोर, नोएडा की जीनू भार्गव व सुफिया परवीन और जेवर विधानसभा के तस्लीम खान शामिल हैं। इन बीएलओ ने मैपिंग का काम भी 75 प्रतिशत से ऊपर किया है। चाय पर चर्चा में बीएलओ ने पुनरीक्षण के दौरान के अपने अनुभव भी साझा कर बताया कि सभी स्तर पर मिले सहयोग से काम समय से पूरा करने में सफलता मिली।
बीएलओ जीनू भार्गव और सुफिया परवीन ने बताया कि आरडब्ल्यूए, एओए और प्राधिकरण अधिकारियों व कर्मचारियों के कारण सोसाइटियों में काम करना आसान हो गया। ब्यूरो