नोएडा (संवाद)। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक अपने नाम किए। ताइक्वांडो एसोसिएशन सचिव ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते। आकाश (सीनियर बॉयज़ अंडर-80 किग्रा) स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। वहीं, आरव चौहान ने (कैडेट बॉयज 49 किग्रा) रजत पदक, उमिका मानी ने (सब जूनियर गर्ल्स 18 किग्रा) रजत पदक, आध्या राठौर ने (सब जूनियर गर्ल्स 24 किग्रा) रजत पदक, प्रणय चौधरी ने (जूनियर बॉयज 55 किग्रा) कांस्य पदक और शुभी राठौर (जूनियर गर्ल्स अंडर-52 किग्रा) कांस्य पदक हासिल किया है। कोच उमेश याती ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता आकाश अब राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।