ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सीआरसी सब्लिमिस सोसाइटी क्लब में टेबल टेनिस लीग का समापन रविवार को किया गया। टेबल टेनिस लीग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। बच्चों के वर्ग में दिवित आहूजा, यूसुफ महमूद, शौनक अग्रवाल ने जीत दर्ज की। वहीं सीनियर वर्ग में रजत शांडिल्य, अंकित जगवान विजेता चुने गए। सोसायटी के रखरखाव प्रमुख अरुण चौधरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और टेबल टेनिस को बढ़ावा देना है। ब्यूरो