फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खराब खड़े ट्रक से बाइक टकराने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर हुआ हादसा, युवक ने नहीं पहना था हेलमेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर चीती गांव के नजदीक शनिवार रात सड़क पर खराब खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं। युवक के परिजन ने रविवार को ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन

चीती गांव निवासी अनिल (32) अपनी बाइक से शनिवार की रात करीब 12 बजे सिकंदराबाद से अपने गांव को लौट रहा था। गांव के पास ही दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर एक ट्रक खड़ा था। रात में अंधेरा अधिक होने के कारण उसे ट्रक दिखाई नहीं दिया और से उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। पुलिस का कहना है कि अनिल ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सर में गंभीर चोट लग गई। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि चालक यदि खराब खड़े ट्रक के पास कुछ दिशासूचक लगा देता तो उसकी जान नहीं जाती। वहीं, कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि परिजन की शिकायत लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें