नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित इंटर एमिटी इंस्टीट्यूशन खेल प्रतियोगिता संगठन 2026 में विभिन्न खेलों में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वॉलीबॉल, शतरंज, फुटबॉल और कबड्डी की महिला एवं पुरुष वर्ग की विजेता टीमों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। एमिटी विश्वविद्यालयों के ग्रुप वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह, अतिरिक्त प्रो वाइस चांसलर एवं प्रतियोगिता के चेयरपर्सन डॉ. संजीव बंसल सहित अन्य अधिकारियों ने विजेताओं को पदक प्रदान किए।