फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान जल्द शुरू करेंगे भूख हड़ताल और जेल भरो आंदोलन
विज्ञापन


यमुना सिटी। जेवर के गांव दयानतपुर में यमुना एक्सप्रेसवे के 7 प्रतिशत आवासीय भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 60 मीटर सर्विस रोड में आबादी के निस्तारण की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 71वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और यमुना विकास प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं। धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक 60 मीटर सर्विस रोड का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही भूख हड़ताल और जेल भरो आंदोलन का फैसला लिया जाएगा। किसानों ने कहा कि जमीनें 7 फीसदी भूखंड के वादे पर ली गई थीं। इस दौरान राकेश कुमार, वीरपाल सिंह, सोनपाल सिंह, सूबेदार सिंह और ओमवीर समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें