फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दौड़ व गोला फेंक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
महर्षि दयानंद विद्यापीठ की खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में दम लगाती खिलाड़ी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर महर्षि दयानंद विद्यापीठ की ओर से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। दूसरे दिन दौड़ और गोला फेंक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के समापन कार्यक्रम में निदेशक शचीन्द्रनाथ त्यागी, प्रधानाचार्या डॉक्टर सीमा सेठी व उप प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षिका अनुराधा ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 1800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100 मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में पवन, बालिका वर्ग में आरती कुमारी, जूनियर बालक वर्ग में ओम, बालिका वर्ग में रितिशा ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
गोला फेंक के सीनियर बालक वर्ग में हिमांशु यादव व जूनियर बालक वर्ग में विवेक ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में प्रियांश व बालिका वर्ग में तनिष्का गोस्वामी ने पहला स्थान हासिल किया। कैरम के जूनियर वर्ग में आरव भारती व सीनियर वर्ग में रोहन पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शतरंज के जूनियर वर्ग में कार्तिक व सीनियर वर्ग में मोहम्मद कासिम ने जीत हासिल की। बास्केटबॉल के फाइनल मैच में बी टीम ने ट्रॉफी जीती। रस्साकशी सीनियर बालक और बालिका दोनों वर्गों में विवेकानंद सदन, जूनियर बालक वर्ग में तिलक सदन और बालिका वर्ग में भगत सदन ने ट्रॉफी हासिल की। खेलों के सुचारु संचालन में पीएसी के पीटीआई खेम किशोर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें