फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रिकेट की पिच पर पसीना बहाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में बेथनी क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया गया। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-2 में स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ी अब पढ़ाई के साथ क्रिकेट की पिच पर पसीना बहाएंगे। प्रधानाचार्य सिस्टर डॉ. शिल्पा मेरी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि अकादमी में प्रशिक्षित क्रिकेट कोच की देखरेख में आधुनिक तकनीकों और पेशेवर तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का भी विशेष प्रशिक्षण मिलेगा। खेल प्रतिभा को नई दिशा देने के उद्देश्य से बेथनी क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य छात्रों को क्रिकेट का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। क्रिकेट अकादमी विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक सोच का भी विकास करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें