दनकौर (संवाद)।
कस्बे से एक महिला (32) की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। परिजन के मुताबिक, महिला पिछले दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। महिला के पति अश्वनी ने बुधवार को दनकौर कोतवाली में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अश्वनी का कहना है कि उनकी पत्नी रश्मि 27 जुलाई को घर से अचानक कहीं चली गई और उसके बाद से वापस नहीं लौटी। अश्वनी ने पुलिस को बताया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से पूरा परिवार परेशान है।