जलेसर। ऑल इंडिया एजुकेशन फाउंडेशन ने राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बालक-बालिकाओं ने दमखम दिखाया।
दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो वॉलीबॉल आदि खेलों में बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ में विष्णुपुर की आरती यादव पहले स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम, आशीष द्वितीय, दुष्यंत प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ चांदनी पहले, दिव्या यादव दूसरे, श्वेता यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में चांदनी ने प्रथम, कृष्णा द्वितीय, श्वेता तृतीय रही। वालीबॉल प्रतियोगिता में निधौली कलां टीम विजेता और विष्णुपुर की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, बंटी यादव और सतेंद्र यादव, अनुपम सिंह, सोनू यादव, दीपक प्रजापति, विपिन कुमार, प्रवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।