फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में रविवार को इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी रणनीति, एकाग्रता और बौद्धिक कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर सूझबूझ भरी चालों से दर्शकों को प्रभावित किया। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता और खेल भावना को बढ़ावा देना है। वहीं प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज बच्चों की एकाग्रता और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला खेल है तथा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें