नोए़डा। अग्रवाल मित्र मंडल ने नोएडा डायबिटिक फोरम के सहयोग से सेक्टर-33ए स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि शिविर में 250 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं विभिन्न जांचों का लाभ प्राप्त किया। महासचिव सुशील सिंघल ने बताया कि चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की व परामर्श दिया। शिविर के दौरान हड्डी, लिवर, रक्त, हृदय, थायरॉइड, फेफड़ों एवं आंखों की जांच की गई। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, बलराज गोयल, संजय गोयल, मुकेश गुप्ता, पंकज जिंदल, राजीव अग्रवाल, मूलचंद गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो