फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर

Wed, 05 Nov 2025 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में चल रहे ट्रायल के दौरान वॉलीबॉल खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खेल विभाग की ओर से प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताएं में भाग लेने के लिए मंगलवार को तेजली परिसर में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। वहीं तैराकी प्रतियोगिता के लिए संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के स्विमिंग पूल में ट्रायल हुए। इस दौरान जिलेभर से करीब 175 खिलाड़ियों ने टीम व एथलेक्टिस खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल दिया। ट्रायल से टीम इवेंट में लड़के व लड़कियों की टीमों के लिए 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
वहीं एथलेटिक्स के हर खेल में लड़के-लड़कियां वर्ग में चार-चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस दौरान सभी खेलों में करीब 110 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में करवाए गए। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान तैराकी प्रतियोगिता के लिए सभी श्रेणियों में तीन से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वहीं रिले में चार-चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ट्रायल के बाद खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी चयनित खिलाड़ी अब प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिताएं अंबाला और पंचकूला में करवाई जाएंगी। इस दौरान तैराकी, बैडमिंटन, हैंडबॉल व वालीबॉल की प्रतियोगिता अंबाला में होगी। वहीं, एथलेटिक्स व बास्केबॉल की प्रतियोगिता पंचकूला में होंगी।
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि पंचकूला में लड़के-लड़कियों की 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10,000 मीटर की दौड़ के साथ 110, 400 मीटर हर्डल, 3000 मीटर स्टेपेल चेज, ऊंची व लंबी कूद, पोल वाल्ट, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, 4 गुणा 100 रिले दौड़, 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़, 3000 मीटर रेसवॉक, 5000 मीटर रेसवॉक होगी। वहीं, बास्केटबॉल की प्रतियोगिता भी पंचकूला में करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अंबाला में तैराकी प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। तैराकी में 50, 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर फ्री स्टाइल, 50, 100 व 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक की 50, 100 व 200 मीटर, इंडिविजुअल मेडले 200 व 400 मीटर, रिले 4 गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल, रिले 4 गुणा 100 फ्री स्टाइल, मेडले रिले 4 गुणा 100 मीटर, मिक्स रिले 4 गुणा 50 मीटर तैराकी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, बैडमिंटन, हैंडबॉल व वालीबॉल की प्रतियोगिता भी अंबाला में होगी।

तेजली खेल परिसर में चल रहे ट्रायल के दौरान वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें