- बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन, राज्य प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की वुशू प्रतिभा को बेहतर मंच देने के लिए दादरी स्थित गोल्डन वुशू अकादमी में शुक्रवार को जिला स्तरीय वुशू चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जिले भर से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय स्तर पर खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को आगामी उत्तर प्रदेश वुशू चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 28 जून तक शामली में आयोजित की जाएगी।