फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी विशाल सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 4 जून को वह अपने मित्र शिवम के साथ कार से नोएडा आए थे। दोनों ने अपने-अपने लैपटॉप कार में रखे हुए थे। गर्मी के कारण उनकी कार पार्थला ब्रिज और गौर सिटी चौक के बीच बंद हो गई। इसके बाद दोनों वाहन को लॉक कर पास में पानी पीने चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि कार के पीछे वाले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखे दोनों लैपटॉप चोरी हो चुके थे। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें