ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस पर चैंपियन चैलेंज प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूल के खिलाड़ियों ने बालक व बालिका वर्ग की विभिन्न कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि यूके के एआईएस लर्निंग और भारत के एएआईएस स्क्वायर सॉल्यूशंस के संस्थापक और निदेशक डॉ. सान्या शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिक खेल दिवस के तहत बास्केटबॉल, फुटबॉल, लॉन टेनिस, लंबी कूद, ऊंची कूद, कैरम आदि अनेक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा खेल भावना का विकास करना था।