फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एवेंजर्स नोएडा ने रॉयल एथलीट को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 मुकाबले में एवेंजर्स नोएडा ने रॉयल एथलीट को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल एथलीट ने आठ विकेट पर 142 रन का स्कोर बनाए। नितेश ठाकुर ने 54 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से रिक्की और दिव्यांशु जैन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवेंजर्स नोएडा ने पांच विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। रिक्की को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें