फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने बरसाए चौके-छक्के, वीसीएल में दिखा लीजेंड्स का दम

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई वीसीएल के शुभारंभ पर
विज्ञापन
- शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीन दिवसीय वेटरन क्रिकेट लीग का आगाज
विज्ञापन

- पहले दिन एनसीआर क्रिकेट टीम और वीसीएल क्लब ने दर्ज की जीत
फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार से तीन दिवसीय वेटरन क्रिकेट लीग (वीसीएल) का आगाज हुआ। 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने मैदान पर अनुभव और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन करते हुए चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। लीजेंड खिलाड़ियों की दमदार बल्लेबाजी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खबर लिखे जाने तक दो मुकाबले खेले जा चुके थे, जिसमें एनसीआर क्रिकेट टीम और वीसीएल क्लब ने जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में एनसीआर क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। संजय सैनी ने पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की शानदार पारी खेली। हिमाचल लीजेंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन ही बना सकी। नरवीर ठाकुर ने 44 रन बनाए। एनसीआर की ओर से रवि ने दो विकेट लिए। एनसीआर ने मुकाबला 61 रन से जीता। संजय सैनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज के छक्कों से वीसीएल क्लब की जीत-
दूसरे मुकाबले में वीसीएल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 174 रन बनाए। धीरज कुमार ने 63 गेंदों पर तीन चौके और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की तूफानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की टीम 153 रन पर ऑलआउट हो गई। शरत शर्मा ने 42 रन बनाए। वीसीएल की ओर से शेखर पाठक और भारती ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि पाश्वी चोपड़ा को एक विकेट मिला। धीरज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें