फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने कसी कमर, अभ्यास किया तेज

विज्ञापन
शुभी राठौर
विज्ञापन
- क्लस्टर में अच्छा प्रदर्शन कर नेशनल में बनाई जगह, अब नेशनल में दिखाएंगी दम
विज्ञापन

फोटो
मो. सफीक खान
नोएडा। सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे जिले के खिलाड़ी अपने अभ्यास को और कड़ा कर रहे हैं। खिलाड़ियों का मानना है कि क्लस्टर प्रतियोगिता में जिस स्तर के खिलाड़ी थे, उससे कहीं ज्यादा मजबूत खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मैदान में होंगे। इन खिलाड़ियों ने क्लस्टर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई थी।
खिलाड़ियों ने बिजनौर के मूलचंद अकादमी स्कूल में 22 से 25 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। ये खिलाड़ी नोएडा की डायनेमो ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी में ताइक्वांडो के गुर सीखती हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे कोच उमेश यति, अविनाश कुमार और अनिता गिरी का कहना है कि क्लस्टर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित किया था। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अभ्यास के समय में इजाफा किया है, ताकि प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम हासिल कर सकें। सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण के दौरान तकनीक, फिटनेस, गति और मुकाबले की रणनीति पर विशेष ध्यान दे रही हैं। खिलाड़ियों का लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना है।
क्लस्टर प्रतियोगिता में अपने खेल में जो कमी मुझे महसूस हुई है, उस पर ज्यादा फोकस कर रही हूं, ताकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उस कमी के कारण हार का सामना न करना पड़े। -शुभी राठौर, खिलाड़ी
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने से उत्साह बढ़ा है। अब अभ्यास को और बेहतर करने पर ध्यान दे रही हूं। लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना है। -आद्या राठौर, खिलाड़ी
क्लस्टर प्रतियोगिता की तुलना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में काफी मजबूत खिलाड़ी मैदान में सामने होंगे। राष्ट्रीय स्तर के हिसाब से तैयारी कर रही हूं। पूरा लक्ष्य पदक जीतने पर होगा। -गार्गी चौहान, खिलाड़ी
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना बड़ी उपलब्धि है। अब नियमित अभ्यास के साथ फिटनेस और तकनीक को मजबूत करने पर ध्यान है, ताकि परिणाम बेहतर आए। -श्रेया, खिलाड़ी

शुभी राठौर

शुभी राठौर

शुभी राठौर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें