फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 46 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में हुई ऑल इंडिया प्रतियोगिता में जीते 17 स्वर्ण समेत अन्य पदक, 100 खिलाड़ी हुए थे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। मेरठ में आयोजित 10वीं रॉयल चैलेंजर कप ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शॉटो-काई कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियो ने कुल 46 पदक हासिल किए। इनमें 17 स्वर्ण और 14 रजत पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में जिले के करीब 100 खिलाड़ियों ने कुमिते (फाइट) व काता (स्टांस) स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कोलकाता सहित विभिन्न राज्यों के करीब 500 खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ गौतमबुद्ध नगर के सचिव अफजल खान ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने दोनों स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। टीम के मुख्य कोच विद्या भूषण कुमार, यशवर्द्धन और कपिल नागर ने खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं निकिता डागा, श्रुति मल्होत्रा और सुशांता ने टीम मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें