फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीकेसी और एफसीएन के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित बीकेसी इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते ख
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बीकेसी की ओर से आयोजित प्रथम बीकेसी इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप-2026 में विभिन्न डोजो के 332 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के कुमिते मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु और भार वर्गों में कुल 263 पदकों के लिए मुकाबले हुए, जिनमें 97 स्वर्ण, 94 रजत और 72 कांस्य पदक शामिल रहे।



पदक तालिका में बीकेसी और एफसीएन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दोनों टीमों ने 25-25 स्वर्ण पदक जीते। बीकेसी ने 25 स्वर्ण, 15 रजत और 14 कांस्य समेत कुल 54 पदक हासिल किए। एफसीएन ने 25 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य समेत 53 पदक जीते। किशन थापा के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य, जबकि ओम गुरुंग के दल ने आठ स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीते। रिजन थापा के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीकेसी के स्वर्ण पदक विजेताओं में कैरवी सिंह, शक्ति पोखरियाल, आराध्या, अंशिका यादव, इनाया सिंह और यति शर्मा प्रमुख रहे। एफसीएन से वेदांश शुक्ला, शनाया अग्रवाल और हर्षित कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। आयोजकों के अनुसार चैंपियनशिप का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को मंच देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें