फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक अस्पताल पहुंचे राशिद खान और नबी: इस बीमारी से जूझ रहे साथी खिलाड़ी जादरान से मिले, स्वस्थ होने की दुआ की

Thu, 14 May 2026 09:35 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

बुधवार को राशिद खान और मोहम्मद नबी गंभीर बीमार शापूर जादरान से मिलने अस्पताल पहुंचे। राशिद खान ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। उन्होंने शापूर को मजबूत इरादों वाला क्रिकेटर बताया।
विज्ञापन
पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान से मिलने पहुंचे साथी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंभीर बीमारी से जूझ रहे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान से मिलने बुधवार को उनके हमवतन खिलाड़ी और स्टार स्पिनर राशिद खान, मोहम्मद नबी व वह अन्य साथी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा-एक स्थित यथार्थ अस्पताल पहुंचे। इस दौरान राशिद खान व अन्य साथियों ने शापूर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती शापूर जादरान लंबे समय से दुर्लभ बीमारी हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच ) से जंग लड़ रहे हैं। उनकी हालत गंभीर होने के चलते काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

अस्पताल पहुंचने के बाद राशिद खान ने शापूर से मुलाकात की और बातचीत की। मुलाकात के बाद राशिद काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मैदान पर हमेशा जोश, जुनून और बहादुरी के साथ खेलने वाले शापूर को अस्पताल के बिस्तर पर देखना बेहद दुखद है। उन्होंने अल्लाह से शापूर के जल्द स्वस्थ होने और पूरी तरह ठीक होकर वापस लौटने की दुआ की। राशिद खान ने कहा कि शापूर जादरान सिर्फ एक शानदार क्रिकेटर ही नहीं बल्कि मजबूत इरादों वाले इंसान भी हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि शापूर इस कठिन दौर से मजबूती के साथ बाहर आएंगे। शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक खेल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई। अफगानिस्तान क्रिकेट को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।
विज्ञापन

एचएलएच मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करने वाली बीमारी 
मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करने वाली 'एचएलएच' एक ऐसी बीमारी है, जिसमें यह शरीर के अंगों को भी निशाना बनाने लगती है। मरीज को प्रतिरक्षा प्रणाली की अत्यधिक सक्रिय प्रतिक्रिया के कारण शरीर में बहुत अधिक सूजन का सामना करना पड़ता है। जिससे शरीर के ऊतकों को नुकसान पहुंचता है। इसमें बोन मैरो, यकृत, स्प्लीन और लिम्फ नोड्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें