ग्रेटर नोएडा। गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम के लिए सोमवार को जिला स्तरीय ट्रायल होने थे। लेकिन खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने के कारण ट्रायल नहीं हो पाए। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि अब बाद में ट्रायल करवाए जाएंगे। 23 से 28 फरवरी तक प्रतियोगिताएं होनी हैं। ब्यूरो