फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्राें के ध्यानार्थ::: जब जंग से घिरा था श्रीलंका, तब खेला क्रिकेट : मुरलीधरन

विज्ञापन
विज्ञापन
जब जंग से घिरा था श्रीलंका, तब खेला क्रिकेट : मुरलीधरन
विज्ञापन

- फिल्म 800 के लिए शहर आए महान स्पिनर, 1996 वर्ल्ड कप की यादें कीं ताजा
- लॉयड कॉलेज के विद्यार्थियों ने पूर्व क्रिकेटर से गेंद पर लिए ऑटोग्राफ
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 133 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में सबसे अधिक 800 विकेट लेने वाले महानतम ऑफ स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन शुक्रवार को नॉलेज पार्क-2 स्थित लॉयड इंस्टीट्यूट पहुंचे। वह छात्रों संग कॉलेज के मैदान में भी उतरे। बताया कि जब श्रीलंका घरेलू जंग से घिरा था, तब उन्होंने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। उन्होंने 1996 क्रिकेट वर्ल्ड की यादें भी ताजा कीं।
श्रीलंका के तमिल परिवार में जन्मे मुरलीधरन ने कहा कि उनका शुरुआती जीवन बेहद संघर्ष में बीता। वह श्रीलंका में अल्पसंख्यक तमिल समुदाय से आते हैं। उनके दादा-दादी दक्षिण भारत से ही थे, इसलिए उन्हें भारत से भी विशेष लगाव है। 1996 क्रिकेट वर्ल्डकप के बारे में कहा कि उन्हें कोलकाता का भारत बनाम श्रीलंका का सेमीफाइनल मुकाबला आज भी याद है। इसके बाद उनकी टीम ने फाइनल में आस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्डकप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 800 में किरदार निभा रहे मधुर रहे साथ:
मुरलीधरन के जीवन पर बनी फिल्म 800 में उनका किरदार निभा रहे मधुर मित्तल भी मुरली के साथ कॉलेज में आए। कॉलेज के विद्यार्थियों ने दोनों के साथ सेल्फी लीं। मुरलीधरन से गेंद पर ऑटोग्राफ लिया। यहां कॉलेज डीन डॉ. एलेन राव, डॉ. एपी श्रीवास्तव, सुधांशु रंजन, देवांश पोद्दार, निहाल, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें