सोशल मीडिया यूजर सतीश सरावगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मैंने एक सैंडविच ऑर्डर किया और खाने में एक दस्ताना मिला! यह अस्वीकार्य है और स्वच्छता संबंधी गंभीर चिंता का विषय है।कृपया जांच करें और यथाशीघ्र जवाब दें।" इसी पोस्ट में उन्होंने खाद्य विभाग के एक्स हैंडल को टैग किया। अब इस घटना से सवाल उठने लगा है कि आखिर ऑनलाइन मंगाए जाने वाले इन खाद्य पदार्थों को कितनी स्वच्छता के साथ बनाया जाता है? इस पर खाद्य विभाग कैसे शिकंजा कसेगा। हालांकि इस सोशल मीडिया पोस्ट से पूरे सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।