बिलासपुर(संवाद)। मेरठ में टोल पर सैनिक के साथ मारपीट की घटना के विरोध में पूर्व सैनिक जेवर टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। पूर्व सैनिकों ने सूचना दी है कि सैनिकों से मारपीट के विरोध में उनका प्रदर्शन सुबह दस बजे होगा। सेवानिवृत्त कर्नल हेम सिंह नागर ने बताया कि 17 अगस्त को मेरठ में टोल पर एक सैनिक से टोल कर्मियों ने मारपीट की है। सैनिक के समर्थन में पूर्व सैनिक धरना-प्रदर्शन करेंगे।