फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीवारों से गिर रहा प्लास्टर, दहशत में जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमर उजाला संवाद में सेक्टर म्यू-एक के लोगों ने साझा कीं समस्याएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। सेक्टर म्यू एक के निवासी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही व अनदेखी का शिकार है। सेक्टर में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी हैं। क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या है तो सीलन की वजह से घर की दीवारों का प्लास्टर का गिर रहा है। सफाई के अभाव में नालियां चोक हैं। पेडों की छंटाई नहीं हुई है। एनसीपीएल के पैनल बॉक्स खुले हुए है। साथ ही ड्रेन सिस्टम भी ध्वस्त है। पार्कों में लगे ओपन जिम के उपकरण टूट गए है। यही नहीं पानी की किल्लत और सुरक्षा व्यवस्था की कमी से निवासी स्वयं को असुरक्षित और ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू एक के निवासियों ने मंगलवार को अमर उजाला सेक्टर संवाद कार्यक्रम में समस्याएं साझा कीं। उनका कहना है कि सेक्टर की मकानों की छत जर्जर अवस्था में है। प्लास्टर टूटकर गिरता रहता है। इससे सेक्टर में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सीवरों की सफाई नहीं होने से ओवरफ्लो होकर बह रहे है। गंदे पानी से उठने वाली बदबू से लोगों का बुरा हाल है। पार्कों में लगे ओपन जिम रखरखाव नहीं होने से जंग खाए हुए है और टूट गए है। साथ ही पार्कों में पेड व घास की कटाई नहीं हुई है। मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट पेड़ों की टहनियों से ढकी हुई है। इससे रात के समय महिला व बच्चों का घर से निकलना कठिन हो रहा है। शाम होते ही सेक्टर में अंधेरा छा जाता है। सेक्टर में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से मच्छर का लार्वा पनप रहा है। तमाम शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण की ओर से फॉगिंग नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

-

सेक्टर में बने मकानों में सीलन के कारण जर्जर होने लगे है। उनका प्लास्टर टूटकर गिर रहा है।

- सुभाष रावल, निवासी।





सेक्टर में स्ट्रीट लाइट सही हैं, लेकिन पेंडों की छंटाई नहीं होने से वह टहनियों में ढ़की रहती हैं।

- रविंद्र कांबोज, निवासी।





सेक्टर में लगे ड्रेन सिस्टम काम नहीं कर रहे है। इससे नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है।
- मनोज चौधरी, निवासी।





एनसीपीएल के पैनल बॉक्स खुले हुए है। इससे सेक्टर वासियों को बड़े हादसे का डर सता रहा है।
- सुमित कुमार, निवासी।

-

पार्कों में लगे ओपन जिम के उपकरण टूट गए है। अभ्यास करने वाले लोगों को चोटिल होने का डर सताता रहता है।
- फुलाराम, निवासी।





सेक्टर में लगे सीवर ओवरफ्लो होकर बह रहे है। इससे गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। नालियों की भी सफाई नहीं होती है।
- कपिल चौधरी, निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें