फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 लाख पौधे लगाए, शहर को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए सभी वर्ग के लोग, सूरजपुर वेटलैंड के पास बफर जोन में लगाए गए 40 हजार पौधे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा निवासियों ने बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जगह-जगह पौधे लगाए। वन विभाग की तरफ से तुस्याना के पास सूरजपुर वेटलैंड के बफर जोन में 40 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। जबकि प्रशासन से लेकर प्राधिकरण, स्कूल-कॉलेज आदि जगह पर पौधरोपण किया गया। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों के निवासी भी पौधरोपण अभियान में शामिल हुए। बुधवार को पूरे जिले में 12 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। लोगों ने पौधे लगाने के साथ ही उनकी रखवाली कर शहर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
तुस्याना गांव में ग्राम सभा की पांच हेक्टेयर जमीन पर पौधरोपण किया गया। यह जमीन सूरजपुर वेटलैंड से सटी है। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि इस जमीन को बफर जोन बनाया गया है। यहां मियावाकी पद्धति से 40 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। इसी तरह मुबारकपुर और सैनी सुनपुरा में भी ग्राम सभा की जमीन पर एक लाख से अधिक पौधे लगाए गए है। वहीं जिम्स अस्पताल में नर्सिंग कॉलेज के एकेडमिक भवन के कार्य स्थल पर डायरेक्टर डॉ. बिग्रेडियर राकेश गुप्ता ने पौधरोपण किया। रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने ईटा-1 की गुलमोहर सोसाइटी में पौधे लगाए। उधर सभी बेसिक स्कूलों में भी शिक्षकों और अध्यापकों ने पौधरोपण अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

कासना सूरजपुर रोड के सेंट्रल वर्ज में भी पौधरोपण किया गया है। यहां दो साल पहले 100 से अधिक पेड़ सुख गए थे। अब उनकी जगह नए पौधे लगाए गए है। ताकि फिर से सेंट्रल वर्ज हरा भरा हो जाए। वहीं ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में भी पौधरोपण अभियान के तहत लोगों ने एक पेड़ मां के नाम लगाया। श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के निवासियों ने ग्रीन बेल्ट में 150 से अधिक पौधे लगाए।
वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ईटा-1, केंद्रीय विहार, मिलक लच्छी, ईकोटेक-3 में पौधारोपण किया। इस दौरान ग्रेनो को हरा-भरा बनाने का संकल्प भी लिया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को 1.25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला। सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस लक्ष्य बढ़ाकर 2.07 लाख कर दिया है। पौधारोपण में एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और ओएसडी गुंजा सिंह, डीजीएम उद्यान संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र शामिल रहे।
पौधारोपण के साथ देखभाल की उठाएं जिम्मेदारी
दादरी (संवाद)। बृहस्पतिवार को दादरी के जीटी रोड पर स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि पौधा लगाने के बाद देख-रेख की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। नगर पालिका परिषद को शासन से 900 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। साथ ही देखरेख की जिम्मेदारी भी दी है। इस अवसर पर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित समेत अन्य ने पौधारोपण किया।
सीईओ यीडा और विधायक ने लगाए पौधे
ग्रेटर नोएडा। यीडा ने लक्ष्य से अधिक पौधे पौधारोपण अभियान में लगाए हैं। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण को 2025-26 में कुल 44,100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके उलट प्राधिकरण ने 56,660 पौधे लगाए हैं। सेक्टर-32 में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ के साथ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान नीम, जामुन, पीपल, पिलखन, गुलमोहर चकरेसिया, बरगद, आम, चंपा, अशोक, चांदनी आदि पौधे लगाये गए। ब्यूरो



विज्ञापनफोटो
शारदा विश्वविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण

ग्रेटर नोएडा(वि) । नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल ने मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में पौधारोपण किया। नीम, पीपल, जामुन, अमरूद, आम समेत विभिन्न प्रजातियों के स्टाफ और छात्रों ने पौधे लगाए। विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि अभियान को तेज करने और इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए नई पीढ़ी को जागरूक करना जरूरी है। शिक्षक नई पीढ़ी को पौधारोपण के फायदे बताने के साथ-साथ इनकी देखभाल की जिम्मेदारी का पाठ पढ़ा सकते हैं। कक्षा में हर विषय को पौधों के महत्व के साथ जोड़कर इस अभियान को एक नई दिशा दी जा सकती है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा, डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. आरसी सिंह, आरडी सहाय, डॉ. शांति नरायाण,डॉ. सुमन लता धर,डॉ. क्रिस्टा मैथ्यू समेत अन्य मौजूद रहे।



धनौरी वेटलैंड परिसर किया पौधरोपण
बिलासपुर (संवाद)। धनौरी वेटलैंड पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बुधवार को पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का अंग ही नहीं, हमारे जीवन का आधार भी हैं। पौधरोपण अभियान के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी गौतमबुध नगर प्रमोद कुमार एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी, सिकंदराबाद कासना रेंज अनामिका भी मौजूद रहीं। सिकंदराबाद कासना रेंज के अंतर्गत धनौरी वेटलैंड के पास ग्रीन बेल्ट में जेवर विधायक ने पिपल का पौधा रोपित करते हुए महा अभियान का आरंभ किया।
विज्ञापन



स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए 2000 पौधे

यमुना सिटी। जेवर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने पौधे लगाए। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शर्फे जेयां के नेतृत्व में अलग–अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 2000 पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में डॉ कुंवर पाल सिंह, डॉ अल्ताफ समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें