फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आयुर्वेद दिवस पर पौधरोपण व धनवंतरी पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्थानीय डिस्पेंसरी में पौधरोपण व धनवंतरी पूजन का आयोजन किया गया। सेक्टर- 39 स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीओ शिव प्रताप परमेश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयुर्वेद के महत्व पर जागरूकता फैलाने के लिए शिविर भी लगाया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ रामनिवास सिंह ने कहा आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है, जो रोगों से बचाव के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। लोगों को आयुर्वेद पद्धति से रोगों की रोकथाम, दवा की प्राकृतिक उपलब्धता व दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली स्वस्थ आदतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक दवाओं और परामर्श की व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। स्थानीय चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी कार्यक्रम में मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें