फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निरमंड में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। एसडीएम मनमोहन सिंह ने पटाखों की बिक्री के स्थान चिह्नित कर दिए हैं। चिह्नित स्थानों पर केवल दो दिन 19 और 20 अक्तूबर को ही लाइसेंस धारक व्यापारी स्टाल लगाकर पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। एसडीएम ने बताया कि निरमंड में सिविल सप्लाई के गोदाम के साथ खुले स्थान पर पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। ब्रौ में क्रांति चौक, चाटी में डंपिंग स्थल वाले मैदान, जगातखाना में पुल के पिछली तरफ बस अड्डा, अरसु में बस अड्डा, बागीपुल में बस अड्डा, नित्थर में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के साथ जुड़वा नामक स्थान पर ही पटाखों की बिक्री हो सकेगी। उन्होंने चेताया है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें