चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में छात्र केंद्रीय संघ के सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान मौजूद रहे। अध्यक्ष शगुन शर्मा, उपाध्यक्ष रंजना, सचिव गौर और सह सचिव अमृता को शपथ दिलाई। वरिष्ठ प्राध्यापिका कन्या नेगी ने कक्षा प्रतिनिधि सदस्यों महक , श्रीयांशी शर्मा, खुशी और आर्यन को शपथ दिलाई। क्लब एवं सोसायटी और सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में मुस्कान, नेहा, पारुल और आकृति को सहायक आचार्य मिताली माल्टा ने शपथ दिलाई। एनएसएस सदस्यों के रूप में अंजली और हितेश को सहायक आचार्या प्रियंका ठाकुर ने शपथ दिलाई। सहायक आचार्य नेहा शर्मा ने खेल प्रतिनिधि सदस्यों निखिल और गायत्री को शपथ दिलाई।