फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोल हंटर्ज एफसी सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की फुटसल क्लब चैंपियनशिप 2025-26 में नोएडा की गोल हंटर्ज एफसी ने प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की कॉर्बेट एफसी को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। गुजरात के भावनगर स्थित एसएजी इंडोर स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल में नोएडा की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ में गोल हंटर्ज ने 1-0 की बढ़त बनाई, जबकि दूसरे हाफ में तीन और गोल दागकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। टीम की ओर से विजय, मुकुल, मिलिंद और मानव ने एक-एक गोल किया। मजबूत डिफेंस और बेहतरीन तालमेल के दम पर टीम ने विपक्षी खिलाड़ियों को कोई मौका नहीं दिया। अब गोल हंटर्ज एफसी 26 जून को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें