फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिटबुल ने महिला पर किया हमला, टेल बोन में फ्रैक्चर, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-50 में पालतू कुत्ते को टहलाने निकली महिला को 2 जगह काटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकली महिला पर पिटबुल ने हमला कर दिया। उसने महिला को दो जगह काट लिया। आरोप है कि पिटबुल महिला के पालतू कुत्ते को काटने के लिए झपटा। जिसे बचाने के प्रयास में महिला गिर गई। उसके टेल बोन में फ्रैक्चर हो गया है। निजी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



सेक्टर-50 निवासी निधि राठी (40) ने बताया कि इस घटना के बाद से वह बुरी तरह सदमे में हैं। उनका चलना फिरना भी मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकली थीं। इसी बीच रामाज्ञा स्कूल के पास सामने से आ रहे पालतू पिटबुल करीब आया तो दोनों कुत्ते भौंकने लगे। अचानक पिटबुल उन पर झपटा और बायें हाथ में काट लिया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद पिटबुल ने महिला के कुत्ते को दबोचने का प्रयास किया। जिसे बचाने के प्रयास में महिला नीचे गिर गई। घटना के बाद महिला के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला और उनका परिवार सदमे में है। उनके पति ने पुलिस में पिटबुल के मालिक के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें