फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चंदू बुढ़ेरा से खेड़कीदौला तक पाइपलाइन का परीक्षण, कई जगहों पर लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जीएमडीए ने सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में चंदू-बुढ़ेरा से खेड़कीदौला तक बिछाई गई पाइपलाइन का परीक्षण शुरू कर दिया है। इस दौरान कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज मिलने से मरम्मत का कार्य भी शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

प्लांट से सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक पानी की आपूर्ति की जानी है। इसके लिए जीएमडीए कम दबाव और सीमित मात्रा में पानी छोड़कर पाइपलाइन की जांच कर रहा है। परीक्षण के दौरान कई स्थानों पर लीकेज सामने आए हैं, जबकि कुछ जगहों पर सड़क भी प्रभावित हुई है। 18 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन वर्ष 2012 में बिछाई गई थी। लंबे समय तक उपयोग में नहीं आने और रखरखाव की कमी के कारण कई स्थानों पर तकनीकी खामियां सामने आई हैं। जीएमडीए की प्रवक्ता का कहना है कि पाइपलाइन की जांच का कार्य जारी है। परीक्षण के दौरान जहां भी लीकेज मिल रहे हैं, उनकी मरम्मत कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें