नोएडा सेक्टर 40 में पहुंच गंदा पानी
नोएडा। सेक्टर-55 में नालियों के निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सड़क पर जलभराव हो गया। आरडब्ल्यूए के महासचिव डॉ. नीरज शर्मा ने अधिकारियों से तत्काल टीम भेजकर पाइपलाइन की मरम्मत कराने और जमा पानी की निकासी कराने की मांग की है। वहीं, सेक्टर-40 में सोमवार की सुबह गंदे पानी की आपूर्ति हुई। जहां एक तरफ लोगों को ऑफिस पहुंचने की जल्दी थी, वहीं दूसरी ओर गंदे पानी के चक्कर में लोगों को लेट लतीफी का सामना करना पड़ा। घरों के काम-काज भी नहीं हो सका। इसको लेकर स्थानीय निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है।