ग्रेटर नोएडा। आदर्श बिहार सोसाइटी के सामने बना खुला नाला। स्रोत निवासी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आदर्श बिहार सोसाइटी के सामने बने खुले नाले से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले के खुले होने और इसकी दीवार कम ऊंची होने से लोगों को हादसे का डर बना हुआ है। यहां से गुजरते समय खासकर बच्चों और बुजुर्गों के नाले में गिरने का खतरा रहता है। निवासी पंकज ने बताया कि नाले की दीवार को ऊंचा करने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन से नाले की दीवार को जल्द ऊंचा कराने और खुले नाले की सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।