ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-131 स्थित असगरपुर गांव के पास एमवीएम क्रिकेट ग्राउंड पर पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। फर्स्ट होली कप अंडर-12 के सभी मैच 40 ओवर के खेले जाएंगे। फॉरच्यून वर्ल्ड क्रिकेटअकादमी के रॉबिन सिंह ने बताया कि पांच मार्च से टूर्नामेंट शुरू होगा। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा की टीमें हिस्सा लेंगी। ब्यूरो