ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर-3 के ए ब्लॉक में सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह कूड़ा जमा होने से स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। सड़कों और खाली स्थानों पर गंदगी फैली है। निवासी सुधीर चौधरी ने बताया कि सफाई न होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। गंदगी के कारण बदबू फैलती है। इससे बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।