ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर खड़ी एक पिकअप चोरी हो गई। खेड़ा चौगानपुर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी अरविंद भाटी ने इकोटेक-3 कोतवाली में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हबीबपुर स्थित बारात घर के पास जेएसबी इंडिया रोडलाइंस के नाम से उनका कार्यालय है। 28 जून को कार्यालय के बाहर खड़ी पिकअप गायब मिली। तलाश करने के दौरान गाड़ी में लगा जीपीएस डिवाइस भी उखड़ा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन अभी तक वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं, कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो