फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप हादसा: तीसरे घायल ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएनजी लिंक रोड पर रविवार शाम हुआ था हादसा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। हिंडन में मूर्ति विसर्जित करके लौटते वक्त एफएनजी लिंक रोड पर पिकअप पलटने से घायल तीसरे श्रद्धालु ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। अभी 13 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रविवार को इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सर्फाबाद गांव में रहने वाले पश्चिम बंगाल के लोगों ने काली माता की पूजा रखी थी। इसके बाद 16 से अधिक लोग रविवार शाम को पिकअप में सवार होकर मूर्ति का विसर्जन करने हिंडन गए थे। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल भी थे। मूर्ति विसर्जित करने के बाद सभी सर्फाबाद लौट रहे थे। बिसरख की ओर से एफएनजी की तरफ आने वाले मार्ग पर जैसे ही हिंडन पुल पार किया तो लिंक मार्ग पर चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर से टकराकर पुल पर पलट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पिकअप में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। छह लोग उछलकर करीब 25 फीट नीचे सड़क किनारे जमीन पर जाकर गिरे जिनके सिर, नाक से खून निकलने लगा। हादसे के बाद रविवार शाम रंजीत (55) और वासुदेव (42) की मौत हो गई थी। सोमवार को इलाज के दौरान दुर्योधन (52) ने भी दम तोड़ दिया। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में तीसरे शख्स की मौत इलाज के दौरान हो गई। मामूली रूप से घायल कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें